मैं स्त्री हूँ,
जन्मते बनी लक्ष्मी,
तो कही बनी बोझ,
[ बाल्यावस्था ]
मैं स्त्री हूँ,
बेटी से पहले घर का सम्मान,
मैं स्त्री हूँ,
बाप की दुलारी, गर्व और मान,
मैं स्त्री हूँ,
माँ की सहेली और पहचान,
मैं स्त्री हूँ,
भाई की प्यारी, इज्जत और शान,
मैं स्त्री हूँ,
बहन की साथी और ढाल,
मैं स्त्री हूँ,
कहने को आजाद,
दीवारो में कैद,
मैं स्त्री हूँ,
शिक्षा की मूरत,
पढ़ाने की नही समझी गयी जरूरत,
मैं स्त्री हूँ,
मंदिरो में पूजनीय,
बाहर खिलौना,
मैं स्त्री हूँ,
सबकी लाडली,
पिंजरे की चिड़िया,
मैं स्त्री हूँ,
बाल्यावस्था को किए पार,
[ किशोरावस्था ]
मैं स्त्री हूँ,
माहवारी में बनी अपवित्र,
दर्दों को लिए हजार,
विवाह के लिए तैयार,
मैं स्त्री हूँ,
बहू बनने से पहले तानों के लिए तैयार,
अब इस चरण को किए पार,
स्त्री से पत्नी व बहू बनने को तैयार,
अब मैं बहू हूँ,
बहू से पहले दहेज का विमान,
अब मैं बहू हूँ,
बहू से पहले वंश बढ़ाने का सामान,
अब मैं पत्नी हूँ,
पति की इज्जत और अभिमान,
अब मैं पत्नी हूँ,
निभाने को पति-धर्म तैयार,
अब मैं पत्नी हूँ,
घर की नौकर, फरमाइशों की दुकान,
अब मैं पत्नी हूँ,
दुखों को दबाए, मुस्कुराने को तैयार।
[ प्रौढ़ावस्था ]
अब मैं पत्नी हूँ,
जाने को एक चरण आगे तैयार,
अब मैं पत्नी से हुई माँ,
करने को एक नयी शुरुआत,
अब मैं माँ हूँ,
गर्भ में लिए नन्ही जान,
सपनों को किए कुर्बान,
अब मैं माँ हूँ,
जन्म दिए एक नयी पहचान,
अब मैं माँ हूँ,
सारे दर्दो को किए पार,
खुशियों ने भरी एक नयी उड़ान,
अब मैं माँ हूँ,
अब मैं माँ हूँ,
बन न पायी स्त्री,
पर बनी किसी की पहचान.....🙂
जब इतना सब एक स्त्री हंस कर सह लेती है तो सुनिए वह क्या कहती है -
साँसों को दबाए ,
उम्मीदों को उठाए ,
सपनों को सजाए ,
पंखों को फैलाए ,
उड़ने को हूँ तैयार ,
मुझे जाना है उस पार ,
मुझे जाना है उस पार ...✨
उस पार का मतलब -
"हमारे सोच से परे आजादी उसको अपने सपने पूरे करने है।"
"STREE is not a word this is the hole life of a women."

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें