मैं Manjeet Saroj हूँ। मेरे लिए कविता दिल की आवाज़ है—जहाँ शब्द भावनाओं को और एहसासों को कहानी बना द

21 अगस्त 2026

“ The Flight of Equality ”


   समानता की उड़ान 

मैं पंछी इस आसमान का

मैं पंछी इस आसमान का,


फिर क्यों औरों से समझा जाता अलग 

क्यों उड़ने से रोका जाता आसमान में,


क्या नहीं है आसमान पर हक सबका एक जैसा 

क्यों दिखाया जाता छोटा जाति के नाम पर,


क्यों तुलना की जाती है बार-बार जाति के नाम पर

क्यों जाति को रखा जाता दोस्ती से बढ़कर,


क्यों समझ लिया जाता छोटी जाति वालों को मुफ्तखोर

क्यों नहीं समझा जाता त्याग माँ-बाप का,


क्यों संघर्षों को दिया जाता नाम किसी उपकार का

नहीं मिला खैरात में कुछ, फिर भी बोल दिया जाता खैराती,


किया संघर्ष माँ-बाप ने, तब जाकर मिला ये आसमानी साथी

क्यों हमारे सीने में बारम्बार जाति के तीर चलाए जाते हैं


क्यों “छोटे हो, छोटे ही रहो" के एहसास दिलाए जाते हैं

क्यों बराबरी के हक को दबाया जाता है,


नहीं बनाया हमें भी उसी ईश्वर ने,ये बताया जाता है

क्या लिखकर भेजा था माथे पे जाति सबकी,


या कुछ अलग दिया हमें

जिससे पहचान बन गई अलग ही,


क्या अधिकार नहीं सपनों का हमें

या नहीं अधिकार खुलकर उड़ने का हमें,


या नहीं अधिकार सच्ची दोस्ती का,

          क्या बना ये आसमान सिर्फ ऊँची जाति वालों के लिए 

❤❤❤

  

                      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें