मैं निवासी आधुनिक भारत का।
खोजता अच्छाई दूसरों में,
छुपाये बुराई भीतर खुद के।
उछालता सम्मान औरों का,
बढ़ाने को अभिमान खुद का।
देता चरित्र प्रमाण दूसरों को,
छिपाकर दाग खुद के चरित्र का।
करता सम्मान घर की नारियों का,
कह देता सामान पराई नारियों को।
देता गाली भ्रष्टाचारियों को,
हित में देता साथ भ्रष्टाचार का।
देता पीट दूसरों की गलती पर,
छिपाए गलती खुद की।
खुद चिढ़ता दिखाने पर नीचा,
और मौका मिलते ही
कर देता दूसरों को नीचा।
करता पश्चताप पाप का,
करने को अगला पाप।
दिखता राम सबको,
अंदर रावण छिपाए।
देता साथ गलत का,
अच्छाई को दबाए।
करता प्यार खुद की साँसों से,
छीनकर साँसें दूसरों की।
सही को बोलता गलत,
अगर हो दूसरा कोई।
गलत को भी बोल देता सही,
जब बात हो खुद की।
भरा पेट बनता जीव प्रेमी,
खाली होते करता हत्या उन्हीं की।
करता छल सबसे,
बनता लाचार होने पर खुद से।
लेता साँसें खींच गलत पर खुद के।
माँगता न्याय,कर अन्याय दूसरों से।
और फिर भी...
चेहरा साफ रखता हूँ,
जबकि चरित्र पर दाग छुपाए बैठा हूँ।
दूसरों के भीतर रावण खोजता हूँ,
और अपने भीतर
राम होने का भ्रम सजाए बैठा हूँ।
शायद यही मेरी पहचान है...
सच बोलने का दावा,
और सच से खुद को छुपाना।
दूसरों की गलती पर
उँगली उठाता हूँ,
पर अपनी उँगलियों के दाग
देखना भूल जाता हूँ।
मैं निवासी आधुनिक भारत का।
🙈🙉🙊

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें