सपनों की कीमत
मैं सपनों की आस में जीता,
गम, लाचारी, बीमारी की घूंट पीता।
झुकता, गिरता, उठता, संभलता,
लड़ता, सपनों की ललकारी से,
सम्मान के हुक्कारी से,
मतलबी यारी से,
ख्वाबों की गद्दारी से,
टूटने न देता हौसला इन छोटी-छोटी चिंगारी से।
अब लगता सपनों से बड़ा बलिदान बाप का,
सम्मान से बड़ा मान माँ का,
हार से बड़ा राग जीत का,
जंग से बड़ा ताज जीत का,
रात से बड़ा ख्वाब जीत का,
आस से बड़ा नाम जीत का।
जो जीत गया तो एक शाम जीत का,
मान जीत का, सम्मान जीत का,
जीत बाप के बलिदानों का,
जीत माँ की परवरिश का।
💛💛💛

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें